Maharashtra CM Face Latest Update: CM फेस को लेकर एकनाथ शिंदे के बयान से महायुति में मच सकती है खलबली, चुनाव परिणाम आने से पहले खींचतान शुरू

मुंबई: Who will be next Maharashtra CM? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार यहां महायुति गठबंधन ने 21 और इंडिया गठबंधन ने 1 सीट पर जीत दर्ज कर ली है। जबकि एनडीए गठबंधन 200 सीटों पर अभी भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं, जीत की ओर आगे बढ़ रही एनडीए गठबंधन में सीएम फेस के लिए खींचतान शुरू हो गई है। सीएम शिंदे ने चुनावी रूझान आने के बाद सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सीएम फेस की रेस में देवेंद्र फडणवीस का पलड़ा भारी दिख रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र में भाजपा 145 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और वो 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा का जीत का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर लड़कर 53 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की बंपर जीत में फडणवीस को प्रमुख चेहरा माना जा रहा है।
एकनाथ शिंदे को भी सीएम बनने की रेस में पीछे नहीं माना जा सकता है। दरअसल, शिंदे ने ऐसे समय में भाजपा का साथ दिया था, जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी। शिंदे ने शिवसेना को तोड़कर उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका दिया था। इसी कारण भाजपा उन्हें इनाम दे सकती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो