Uncategorized

बाबा काल भैरव ने इन राशियों पर बरसाई असीम कृपा, दूर होंगे सारे कष्ट, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

23 November 2024 Horoscope

23 November 2024 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्त, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। अभी नवंबर का महीना चल रहा है। आज 23 नवंबर दिन शनिवार को शनिदेव की उपासना का जाती है। वहीं आज कालाष्टमी भी मनाई जा रही है। भारतीय संस्कृति में अनेक त्योहारों और अवसरों को विशेष महत्व दिया जाता है। उनमें से एक महत्वपूर्ण अवसर है ‘काल भैरव अष्टमी’, जो भगवान भैरव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन भक्तजन विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भैरव का दर्शन और पूजन करते हैं। भैरव को शंकर का रूप माना जाता है, जिन्हें तंत्र व तंत्रिक सिद्धियों का स्वामी माना जाता है। आज बेहद शुभ दिन है। ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा, आइए जानते हैं…

वृषभ राशि

पुराने मुकदमे में जीत आपकी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति का सुधार होगा। आज किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

आज अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। आर्थिक मामलों में पूर्ण सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सकारात्मक सोच से कोई अच्छा निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। आज कार्य क्षेत्र अथवा घर परिवार में अनावश्यक भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।

तुला राशि

आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी को रोजगार अथवा नौकरी मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि

आज व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। कोई अधूरा कार्य पूरा होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button