छत्तीसगढ़

संकुल बनजुँगानी में स्थानांतरित शिक्षकों की विदाई पर पिकनिक का आयोजन

कोंडागाँव। विकास खण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत संकुल बनजुँगानी में स्थानांतरित शिक्षकों को विदाई के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल बनजुँगानी के तीन शिक्षक मनोज चौहान, शंभू नाथ सेठिया और मधुसुधन भंडारी जो कि विगत बीस वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिनका स्थानांतरण अन्य विकासखंड में हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोंडागांव संदीप श्रीवास्तव के द्वारा तीनों शिक्षकों का शाल और श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी गई। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक कोण्डागांव महेंद्र नाथ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानांतरण एक विभागीय प्रक्रिया है जिससे आप हम सभी को गुजरना पड़ता है। हमें अपना कर्तव्य सत्य निष्ठा से वहन करना चाहिए। अपने अनुभव साझा करते हुए तीनों शिक्षक भावुक हुए और ऐसे विदाई सम्मान समारोह के आयोजन हेतु सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला और विकासखंड के अधिकारियों में एपीसी रामलाल नेताम, प्राचार्य नरेंद्र नायक, बीआरसी अवधेश पांडे, एबीईओ इरशाद अंसारी, बीआरपी कृपाल सर, संपर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रसूत तरिया और शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ऋषि देव सिंह के द्वारा संकुल के सभी शिक्षकों के साथ शिक्षा में नए-नए नवाचारों को प्रयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया और इसे कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी शिक्षकों के द्वारा सकारात्मक पहल कर गुणवत्ता में सुधार हेतु आश्वस्त किया गया।

कार्यक्रम में रोशन बाबू सहारे संकुल समन्वयक बनजुँगानी  के मार्गदर्शन में प्रभारी गंगा नेताम, संकुल के सम्माननीय शिक्षक रमेश सोनपिपरे, राजेंद्र नेताम, रामसिंह नेताम, गंगा मरकाम, कमल कश्यप, भारत सिंह कौशल, रूपदास नाग, माधुरी मेश्राम, श्रीमती जैनी नेताम, आरती किंडो, प्रीति गोस्वामी, कुंती नाग, निर्मला कुमार, वीरेंद्र नाग, सुकमन नेताम, बिरस यादव, दुलेश्वर देवांगन, संतोष ठाकुर, रमेश ठाकुर, सूरज नेताम, राजकुमार यादव, जगदीश कोर्राम, दया नेताम और संकुल के समस्त शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button