छत्तीसगढ़

ग्राम खरगहनी में चल रहा लोकप्रिय नृत्य सुआ नृत्य – राजेश साहूग्राम खरगहनी में चल रहा लोकप्रिय नृत्य सुआ नृत्य – राजेश साहू Sua dance, a popular dance going on in village Kharghani – Rajesh Sahu

ग्राम खरगहनी में चल रहा लोकप्रिय नृत्य सुआ नृत्य
– राजेश साहू
भूतपूर्व सरपंच खरगहनी

जिला बिलासपुर
20-12-2021

ब्लॉक कोटा ग्राम पंचायत खरगहनी में चल रहा लोकप्रिय नृत्य सुआ नृत्य प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव की महिलाओं एवं लड़कियों के द्वारा सुआ नृत्य किया जा रहा है, जिससे गांव के सभी मनोरंजन कार्यक्रम एवं त्यौहार की तरह आनंद लेते हैं।

 

प्रतिवर्ष सुआ नृत्य कार्यक्रम 3 दिन का होता है जिसमें गांव की महिलाएं के द्वारा सुआ नृत्य घर-घर जाकर उनके घर में किया जाता है और जिसके घर में सुआ नृत्य किया जाता है वह उपहार के बदले उन्हें कुछ दान में उन्हें दिया जाता है जिसे वह स्वीकार करती हैं।

पुरानी रीत चली आ रही जिसे आज भी प्रतिवर्ष सुआ नृत्य त्यौहार की तरह बहुत अच्छे से मनाया जाता है जो बच्चों का मनोरंजन भी होता है और गांव में सुख समृद्धि भाईचारा व्यवहार सभी के लिए यह प्रसिद्ध है सभी ग्रामवासी इसका खुशी से आनंद उठाते हैं गांव के लोग पुराने रित रश्मो के होते हैं पुरानी रीती रिवाजों को मानते हैं और पुराने हर त्यौहार को जज्बे से मनाते हैं सुआ नृत्य भी उन्हीं पुरानी रीत रिवाज त्यौहार के लिए जाना जाता है सुआ नृत्य एक ऐसा नृत्य है जिसमें चाहे जितने भी महिलाएं एक साथ आनंद ले सकती हैं नाच सकती हैं गा सकती हैं और खुलकर आनंद ले सकती है।
सुआ नृत्य को बहुत दिल से करते है और दिल को छु जाने वाली नृत्य माना जाता है और सभी ग्राम वासी दिल से मनाते हैं।

ग्राम खरगहनी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहां अभी भी पुराने रीति-रिवाजों से त्योहारों को मनाया जाता है सुआ नृत्य बच्चे हो बूढ़े हो सभी के उम्र के लोगों की पसंद का नृत्य है इसे सभी उम्र के लोग काफी पसंद करते हैं और बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर, 9691444583

Related Articles

Back to top button