Uncategorized

Re Engagement of Retired Railway Employees: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी… सरकार दे रही ये खास मौका, जानें कैसे उठा सकेंगे लाभ

Re Engagement of Retired Railway Employees

Re Engagement of Retired Railway Employees: रेलवे से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, रेलवे उन्हें फिर से नौकरी का मौका देने जा रहा है। लेकिन, शर्त यह होगी कि कर्मचारी की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चहिए।

Read More: MPPSC 2022 Interview: खत्म हुआ इंतजार.. 457 पदों के लिए आज से शुरू होंगे इंटरव्यू, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज 

देश में 25 हजार कर्मचारियों की होगी भर्ती

रेलवे ने अपने अनुभवी कर्मचारियों को फिर से नौकरी में रखने का फैसला लिया है। कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने पूरे देश में 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इसमें रिटायर सुपरवाइजर, ट्रेकमैन और अन्य कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह पद सिर्फ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए रहेगा।

Read More: Latest Rojgar Samachar 2024: प्रदेश में युवाओं के लिए खुला नौकरी का पिटारा, एक लाख पदों पर इस दिन से शुरू होगी भर्ती 

65 वर्ष से कम होनी चाहिए कर्मचारी की आयु

कर्मचारी की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि यह नौकरी अस्थाई रूप से होगी। ध्यान दें कि, शुरुआत में सिर्फ 2 वर्ष के लिए नियुक्ति की जाएगी। वहीं, कर्मचारी के कार्यों के आधार पर समय को बढ़ाया जाएगा। कर्मचारी की मेडिकल फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पिछले 5 वर्ष के कार्यों का परफॉर्मेंस भी देखा जाएगा। रेलवे यह भी जांच करेगा की उनके खिलाफ कोई जांच तो नहीं चल रही है। अगर रिटायर कर्मचारी के खिलाफ रेलवे में कोई जांच चल रही है तो उसे नौकरी में नहीं रखा जाएगा। सभी जोन के महाप्रबंधक अपने- अपने यहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती करेंगे।

Read More: New Chief Justice of India: जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, चुनावी बॉन्ड से लेकर केजरीवाल को जमानत तक, ले चुके हैं कई बड़े फैसले 

कितना मिलेगा वेतन

Re Engagement of Retired Railway Employees: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बराबर का वेतन दिया जाएगा। इसका मतलब है कि, जितनी सैलरी वर्तमान कर्मचारियों को दी जाती है, उतना ही वेतन रिटायर कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि, मूल पेंशन घटा दी जाएगी। वेतन के अलावा कर्मचारी को ट्रेवल एलाउंस भी दिया जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button