Uncategorized

Bhai Dooj Ke Din Ka Rashifal: भाई दूज के दिन इन 5 राशि वालों को होगा लाभ, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Diwali Ki Bhai Dooj Ke Din 3 November 2024 Ka Rashifal: आज यानि भाई दूज के दिन कई राशियों के बेहतर साबित होने वाला है। आज का दिन कई राशियों के जातकों को लाभदायक सिद्ध होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं।

मेष (Aries)
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक लाभ हो सकता है। अपने मनोबल को कम न होने दे। अधिक सकारात्मक होने की संभावना रहेगी। कोई भी गलत काम करने से बचें। अन्यथा पुलिस के झमेले में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार बनाएं रखें। व्यवसाय के क्षेत्र में लगे लोगों के लिए सामान्य सकारात्मक स्थिति रहेगी। बुद्धिमत्ता पूर्वक कार्य करें। अध्ययन संबंधी विचारों में मगन रहेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
आज उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नए वस्त्र एवं उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के कार्यक्रम आनंददायक रहेंगे। समय प्राय अच्छा बीतेगा। सरकारी सहयोग से उद्देश्य पूर्ति संभव है। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। नए उद्योग धंधे की योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में वाहन का सहयोग का सुख बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। मित्रों संघ गीत संगीत एवं मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे। कोई शुभ समाचार मिलेगा। दूर देश की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

सिंह (Leo)
आज कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। व्यापारिक कूटनीति के साथ धन लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोगी बनेंगे। रोजगार तलाश पूरी होगी। विवाह संबंधी कार्य में अधिक व्यस्तता रहेगी। सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। उद्योग धंधे के विस्तार की योजना सफल होगी। किसी महत्वपूर्ण अभियान कार्य का नेतृत्व करने का अवसर आपको मिल सकता है। आजीविका के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। राजनीति में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। श्रृंगार में रुचि अधिक रहेगी। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। किसी दूर देश से प्रियजन का घर आगमन होगा।

तुला (Libra)
कोई शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। विदेश यात्रा होने के योग है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी प्रियजन का दूर देश से घर आगमन होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने से साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। भूमि भवन का लाभ होगा। सामाजिक कार्य में भागीदारी करेंगे। नवीन वस्त्र, आभूषण प्राप्त होंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। ऋण लेकर कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे।

धनु (Sagittarius)
आज बिगड़ा हुआ काम बनेगा। भूमि के क्रय विक्रय का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा अनुकूल रहेगी। नवनिर्माण की योजना कार्य रूप लेगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके मनोकुल होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए कुछ परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान आपको मिल सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी मनोरम स्थल की सैर पर जाएंगे। परिवार में आया तनाव समाप्त होगा।

read more; Happy Bhai Dooj 2024 Wishes: भाई दूज आज, भाई-बहन एक दूसरे को भेजें प्यार भरी भाई दूज की शुभकामनाएं, आज का दिन बन जाएगा और भी स्पेशल 

read more: Happy Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi : भाई दूज पर अपने भाईयों को भेजे शुभकामनाएं, इन संदेशों को पढ़कर हो जाएगा दिल खुश 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button