Uncategorized

MP Politics: नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों में नाराजगी! इन दो नेताओं ने दिया इस्तीफा, कह दी ये बड़ी बात

भोपालः MP Politics मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब पार्टी के नेताओं में नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है। कई नेता तो इस्तीफे तक की पेशकश कर चुके हैं। इसी बीच अब भोपाल के पूर्व शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने दिया इस्तीफा सौंप दिया है। नई कार्यकारिणी में उन्हें प्रदेश सचिव पद मिला था। अपने इस्तीफे को लेकर मोनू सक्सेना ने कहा कि मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता रहूंगा। मेरी जगह किसी अनुभवी या युवा साथी को पदस्थ कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का मौका दें। मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा।

Read More : CG Murder News: चार भाइयों ने मिलकर पंच के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की हिम्मत, अब पूरे इलाके में दहशत का माहौल

MP Politics इधर, इंदौर से सचिव बनाए गए अमन बजाज ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में शहर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे अमन इंदौर अध्यक्ष पद की दौड़ में भी है। लगातार इस्तीफे के बाद से प्रदेश में सियासत भी गर्म हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने एक्स पर पोस्ट कर सुची को विवादित बताया है।

Read More : Employees Retirement Age News: बढ़ गई रिटायरमेंट की उम्र, अब इतने साल तक नौकरी करेंगे ये कर्मचारी, दिवाली से पहले राज्य सरकार ने किया ऐलान 

बता दें कि दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक लिस्ट जारी की गई है। इसमें 25 सदस्यीय पीएसी समेत 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। पीएसी में कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया है। पहली लिस्ट में कुल 177 पदाधिकारी घोषित किए गए थे। दूसरी लिस्ट में कुल 158 पदाधिकारी बनाए गए हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब एमपी कांग्रेस कमेटी में 335 पदाधिकारी हो गए हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button