Uncategorized

Dhanteras 2024 Pujan Vidhi: धनतेरस का त्योहार आज, इस समय करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, खरीदारी के लिए बस इतने घंटे का है शुभ मुहूर्त

नई दिल्लीः Dhanteras 2024 Puja Vidhi कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा करने का विधान है। कहते हैं कि इसी दिन धनवंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश को लेकर अवतरित हुए थे। इन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है। स्वास्थ्य रक्षा और आरोग्य के लिए इस दिन धनवंतरी की उपासना उत्तम मानी जाती है। इस दिन कुबेर महाराज की उपासना से धन, सुख, संपन्नता का वरदान मिलता है। धनतेरस के दिन लोग मूल्यवान धातुओं और नए बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस साल धनतेरस का शुभ पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस की पूजन विधि (Dhanteras 2024 Pujan vidhi)

Dhanteras 2024 Puja Vidhi धनतेरस की संध्याकाल में उत्तर दिशा की ओर कुबेर और भगवान धनवंतरी की स्थापना करें। दोनों के सामने एक-एक घी का दीपक जलाएं। कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी जी को पीली मिठाई का भोग लगाएं। पहले “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें। फिर “धनवंतरी स्तोत्र” का पाठ करें। प्रसाद ग्रहण करें। पूजा के बाद दिवाली पर कुबेर को धन के स्थान पर और धनवंतरी को पूजा के स्थान पर स्थापित करें।

Read More : Aaj ka Rashifal: धनतेरस पर आज बन रहा है ये खास संयोग, चमकेगी इन राशिवालों की किस्मत, पैसों की होगी बंपर बारिश 

धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2024 Shubh Muhurt)

Dhanteras 2024 Puja Vidhi इस बार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.31 बजे आरम्भ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01.15 बजे तक रहेगी। इस बार धनतेरस पर खरीदारी और पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त रहेंगे।

पहला मुहूर्त- धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करना शुभ होता है। यह योग सुबह 06.31 बजे से अगले दिन सुबह 10.31 बजे तक रहेगा। खरीदारी के लिए यह मुहूर्त उत्तम है। कहते हैं कि त्रिपुष्कर योग में नई चीजों की खरीदारी से तीन गुणा वृद्धि होती है। आप इसमें सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन या जमीन खरीद सकते हैं।

दूसरा मुहूर्त- धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त भी रहने वाला है। इस दिन सुबह 11.42 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। आप इस मुहूर्त में भी खरीदारी कर सकते हैं। इस शुभ मुहूर्त में आप नया वाहन, नया घर, नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।

तीसरा मुहूर्त- धनतेरस पर शाम 6.36 बजे से रात 08.32 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। यह शुभ मुहूर्त खरीदारी और कुबेर-धनवंतरी की पूजा के लिए सबसे उत्तम रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, बर्तन, घर के लिए कोई डेकॉर आइटम या दिवाली का सामान खरीद सकते हैं।

Read More : आज से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी जमकर करेंगी धनवर्षा, आर्थिक स्थिति भी होगी दूर

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन सोने, चांदी, बर्तन और आभूषण खरीदना विशेष रूप से शुभ माना गया है। इनके अलावा, लोग धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदकर उन्हें देवी लक्ष्मी को अर्पित करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। धनतेरस के दिन झाड़ू, तांबे के बर्तन, धनिया और नमक खरीदना भी शुभ माना गया है। इन चीजों को खरीदने से घर में धन आगमन होता है।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन कांच के बर्तन बिल्कुल नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए इस दिन कांच के बर्तन न खरीदें। इसके अलावा, धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में एल्युमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन एल्युमिनियम खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इन सबके अलावा, धनतेरस के दिन नुकीली चीजें, काले रंग का सामान और टूटी हुई चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button