छत्तीसगढ़

कोमा में था भाई, अस्पताल जा रहे युवक ने महिला को नदी में डूबते देखा तो कूद गया और बचा लाया

   

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीमारी से परेशान महिला बुधवार को दवाई लेने के बहाने घर से निकली। इसके बाद ऑटोसे सीधे तोरवा पुल पहुंची और अरपा नदी में छलांग ला दी। वहीं से हेमूनगर के मोहम्मद शकील कुरैशी अपोलो के ऑपरेशन थियेटर में पड़े अपने भाई को देखने जा रहे थे। नदी के आसपास भीड़ देखी तो रहा नहीं गया। वह गाड़ी से नीचे उतरा और नदी में महिला को डूबते देखा तो छलांग लगा दी और उसे बचाकर किनारे ले आया। इस दौरान ऐसा भी नजारा रहा जब लोग महिला को डूबते देख सिर्फ वीडियो बनाने में ही मशगूल दिखाई दिए।

लोगों को देख ख्याल आया कि मैं भी वीडियो बना लूं, पर मन ने गवाही नहीं दी

  1. मैं घर से अपोलो जा रहा था। वहां मेरा भाई एजाज 19वर्ष भर्ती है। उसके ब्रेन का ऑपरेशन होना था। पुल के पास पहुंचा तो भीड़ लगी थी, सभी नदी में झांक रहे थे। शाम के 4.30 बजे रहे हाेंगे। मुझे गड़बड़ लगा तो मैं गाड़ी रोका और गया। देखा नदी में एक महिला डूब रही थी और बाहर खड़े लोग वीडियो बनाने में मगन थे। एक क्षण मेरे भी मन में ख्याल आया कि मैं भी वीडियो बना लूं पर डूब रही महिला को देखकर मेरा मन गवाह नहीं दिया। मैं बिना देर किए नदी में कूद गया, मुझे तैरना आता है। जहां महिला डूब रही थी उसके करीब पांच फीट दूर जाकर गिरा। सीधे पानी के भीतर गया।
  2. अंदर कीचड़ था। फंसने वाला था पर किसी तरह ऊपर आया और महिला को पकड़कर ऊपर उठा लिया। इस बीच ऊपर खड़े लोगों ने रस्सी फेंकी, तो तैरकर उसे पकड़ा। एक मिनट तक उसी हाल में खड़ा रहा फिर महिला को कंधे पर लादकर तैरते हुए छठघाट की ओर बढ़ने लगा। करीब 10 मिनट बाद मैं घाट तक पहुंच गया। बाहर लाकर महिला को जमीन पर लिटा दिया। वह हांफ रही थी पर जिंदा थी। मुझे देखते ही रोने लगी। मैंने पूछा-आंटी आपने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा, बेटा मैं बीमारी से परेशान हूं, हमेशा कमर दर्द रहता है। इलाज कराने से कोई फायदा नहीं हुआ। अब मुझे जीने की इच्छा नहीं है।

    (इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। महिला से पता पूछकर उसके घर ले गए। महिला को बचाने वाले मोहम्मद शकील कुरैशी रजा ने जैसा बताया।)

  3. 45 किलो वजन कंधे में 300 मीटर तैरता रहा 

    महिला का वजन करीब 45 किलो रहा होगा। मोहम्मद शकील कुरैशी उसे कंधे पर उठाकर तैरता रहा। करीब 300 मीटर तैरकर वह बाहर आया। देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था, जबकि ऐसा करना संभव नहीं होता। डूबने का डर रहता है। शकील ने कहा यदि 15 सेकेंड भी सोचने में समय गवांता तो देर हो जाती। महिला छटपटा रही थी, पानी में डूब गई होती। महिला की जान बचाकर शकील काफी खुश है। कहा कि उसे बहुत अच्छा लग रहा है। लग रहा है कि लाइफ में उसने कुछ किया है।

  4. पहले भी बचा चुका है लोगों की जान 

    दो साल पहले चिल्हाटी पेट्रोल पंप के सामने अाॅटाे पलटी थी। इसमें महिला सहित तीन लोग दब गए थे। ड्राइवर भाग गया था। शकील उधर से आरटीओ आफिस जा रहा था। घटनास्थल पर लोग खड़े होकर देख रहे थे। वह रुका और गाड़ी में दबे तीनाें को किसी तरह बाहर निकाला फिर उन्हें अपनी कार से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उनकी जान बच गई।

  5. पुलिस ने शकील की बहादुरी की सराहना की, आज पुरस्कृत होगा 

    सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस पहुंची। टीआई जेपी गुप्ता ने मौके पर जाकर शकील की सराहना की। उन्होंने एसपी प्रशांत अग्रवाल को जानकारी दी। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा है कि शकील ने अच्छा काम किया है। गुरुवार को उसे पुरस्कृत किया जाएगा। महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो घबराई हुई थी। पुलिस उसके घर लेकर गई और परिजनों के हवाले कर दिया।

  6. डाॅक्टरों ने बताया-भाई का ऑपरेशन सफल रहा 

    शकील का 19वर्षीय भाई 8 दिसंबर को गौरेला से अपने दोस्तों के साथ कार से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया था। वह अपोलो में भर्ती है। आईसीयू में तब से वह कोमा में है। आज ही उसका ऑपरेशन था। शकील को ऑपरेशन से पहले अस्पताल पहुंचना जरूरी था पर वह वहां जाने के बजाए महिला को बचाना उचित समझा। जब वह अस्पताल पहुंचा तो भाई के ब्रेन का ऑपरेशन हो चुका था। डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन सफल होने की जानकारी दी।

  7. कमर दर्द से परेशान थी खुदकुशी करने कूद गई 

    तोरवा क्षेत्र की हेमूनगर निवासी श्यामा यादव पति दिलहरण यादव 45 वर्ष बुधवार की शाम 4.30 बजे ताेरवा पुल से अरपा नदी में कूद गई थी। उसकी तबीयत खराब चल रही है। कमर में हमेशा दर्द रहता है। बार-बार अस्पताल जाने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। घर में पति के अलावा बेटा व बहू भी चिंतित रहते थे। छुटकारा पाने उसने खुदकुशी करने का विचार आया और वह बहू दुकान दुकान जाने की बात कहकर निकल गई। ऑटो लेकर वह तोरवा चौक पहुंची और उतर गई। यहां से पैदल छठघाट पुल आकर नदी में कूद गई।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button