Uncategorized

Gwalior Firing News: दिनदहाड़े दो सगे भाईयों पर दर्जनों बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल अवस्था में पहुंचे अस्पताल, इलाके में मचा हड़कंप

ग्वालियर। Gwalior Firing News: ग्वालियर में दिनदहाड़े जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गोली मार दी। घायल हुए सगे दोनों भाइयों ने संजय गर्ग और दोलतचार्य नाम के व्यक्तियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरुआ गांव की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Read More: Laxmi Mata Mandir: इस दिवाली करिए मां लक्ष्मी के इन प्राचीन मंदिरों के दर्शन, जहां धनतेरस और दिवाली में उमड़ती है भक्तों की भीड़

दरअसल, झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में रहने वाले दीपक चौहान खेती किसानी का काम करते है। दीपक चौहान का जमीन को लेकर संजय गर्ग और दौलतचार्य नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा है। जब आज दीपक चौहान अपने घर के बाहर भाई विकास चौहान के साथ खड़े हुए थे। तभी आधा दर्जन के करीब हथियारलेस बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गोलियां चला दी। अचानक चली गोलियों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों भाइयों के शरीर में गोलियां जा लगी। जिससे वह घायल हो गए और उन्होंने अपनी छुपकर जान बचाई। इस हमले के बाद बदमाश गोलियां मार कर फरार हो गए।

Read More: Zeeshan Baba Siddiqui: NCP के अजित गुट में शामिल होने के बाद क्या बोले जीशान बाबा सिद्दकी?.. कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप..

वहीं हादसे की जानकारी लगते ही परिजन दोनों भाइयों को घायल हालत में जयारोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी जान खतरे से बाहर बताई है। घायल दीपक चौहान का आरोप है कि यहां फायरिंग संजय गर्ग और दौलतचार्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। संजय गर्ग और दौलतचार्य भू माफिया है जिसे लेकर उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उन्होंने जान लेने की नीयत से गोलियां चलाई है।

Read More: Shraddha Kapoor Hot Pics : ट्रांसपेरेंट साड़ी में Shraddha ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दिलकश अदाओं से फैंस को बनाया दीवाना

Gwalior Firing News: फायरिंग की घटना का पता चलते ही पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने घायलो से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन बदमाशों का पुलिस के हाथ अभी कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button