periods me kya karna chahiye: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गलती से भी नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली: periods me kya karna chahiye महीने के वो दिन हर महिलाओं के लिए अलग होते हैं। जिस दिन महिलाओं को पीरियड्स आता है। इस दिन कई महिलाओं को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है तो कुछ महिलाओं के लिए ये सामान्य होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में महिलाओं को खान पान के साथ कई बातों को ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं किन बातों का रखें ध्यान।
1. असुरक्षित संबंध
periods me kya karna chahiye पीरियड्स के दिनों संबंध बनाने से गर्भवती होने का चांस ज्यादा रहता है। ऐसा महिलाओं को भूलकर भी नहीं सोचना चाहिए कि पीरियड्स के दिनों में आप गर्भवती नहीं हो सकतें। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए भी इस दौरान संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए।
2. खाना छोड़ना हो सकता है खतरनाक
पीरियड्स के दौरान हर महिलाओं को अपने शरीर पर ध्यान रखना चाहिए। खासकर खाना पीना भरपूर मात्रा में लेना चाहिए। खाना छोड़ना खतरनाक हो सकता है। अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कमजोरी आती है। इस दौरान खाना छोड़ना भारी पड़ सकता है।
3. शारीरिक श्रम से बचें
अगर पीरियड्स के दौरान आपको तेज दर्द होता है या फिर पीठ में अकड़ आ जाती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप शारीरिक श्रम करने से बचें। वरना आपके शरीर का ये दर्द और अधिक बढ़ सकता है।
4. नैपकिन को लेकर लापरवाही
पीरियड्स के दौरान ये बहुत जरूरी है कि आप हर तीन घंटे पर सैनेटरी नैपकिन बदलती रहें। इससे आप संक्रमण से सुरक्षित रहेंगी। साथ ही दुर्गंध की समस्या भी नहीं होगी।
5. बहुत तंग कपड़े पहनना
पीरियड्स के दौरान बहुत तंग कपड़े पहनना सही नहीं है। इन दिनों ऐसे कपड़े पहनें जिन्हें पहनकर आप आराम महसूस करें।