दुर्ग भिलाई
मृतक के परिजन को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-10-01-05-09-11-16_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7-72-780x470.jpg)
दुर्ग \ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 4 नंदिनी खुंदिनी तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी शिवम पटेल की विगत 23 सितंबर 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
इसी प्रकार श्रमिक नगर छावनी भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी आशीष कुमार प्रसाद की विगत 28 जुलाई 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. शिवम पटेल के पिता धनेश्वर पटेल को 4 लाख रूपये एवं स्व. आशीष कुमार प्रसाद के पिता मुन्ना प्रसाद एवं माता संगीता देवी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।