Raisen News: लड्डू बना जान का दुश्मन..! एक के बाद एक बिगड़ी एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/10/laddu-LzVPpG-780x470.jpeg)
7 people fell sick after eating laddu: रायसेन। मध्यप्रेश के रायसेन जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां लड्डू खाने के बाद 7 लोग बीमार हो गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फिराक में था सरफराज
यह पूरा मामला रायसेन जिले के गैरतगंज ब्लॉक के देवरी गंज गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की शरद पूर्णिमा पर उन्होंने बाजार से मावा खरीद कर घर पर इसके लड्डू बनाकर पूजा की थी। इस सभी ने इसी का प्रसाद खाया था। इसके बाद बारी-बारी से सब की तबीयत बिगड़ती गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया।
Read More: Crime News: जादू टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, भतीजा समते 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिविल अस्पताल गैरतगंज के प्रभारी बीएमओ डॉ नरेश लोधी ने बताया कि, ग्रामीणों को फूड प्वाइजन की शिकायत होने पर सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। मावा खाने से सभी को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। सुबह सभी लोग सिविल अस्पताल पहुंचे थे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।