Uncategorized

Femina Miss India 2024 Winner: टीवी एंकर से शुरू किया करियर, अब सिर पर सजा फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज, जानें कौन हैं मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल

मुंबई: Miss India 2024 Nikita Porwal फेमिना मिस इंडिया 2024 के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस साल मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया बनी है। मुंबई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज निकिता के सिर पर सजाया गया। निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया।

Read More: Aaj Ka Rashifal : आज का दिन इन राशियों के लिए खास.. जातकों को मिलेगा मनचाहा फल, धन प्राप्ति की संभावना 

कौन है निकिता पोरवाल?

Miss India 2024 Nikita Porwal निकिता पोरवाल मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। निकिता एक एक्टर भी हैं जो 18 साल की उम्र से काम कर रही हैं और उन्होंने एक टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. निकिता अब तक 60 से ज़्यादा नाटकों में काम कर चुकी हैं।

Read More: सपना चौधरी के गाने: सपना चौधरी के गाने ‘बदली बदली’ पर गोरी का जबरदस्त कमरतोड़ डांस…. 

आपको बता दें कि निकिता को कहानी सुनाने का शौक है। यहां तक कि कृष्ण लीला नाम के 250 पन्नों का नाटक भी लिखा है। निकिता एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया जा चुका है। जल्द ही इसे भारत में रिलीज किया जाएगा।

Read More: SI Bharti Candidate Protest : SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले में गुजारी रात, कहा- नियुक्ति के बाद ही लौटेंगे वापस, जानें क्या है मांगें? 

आपको बता दें कि दादरा और नगर हवेली की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button