Horoscope : मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए बेहद ही खास.. बदलेगा जातकों का भाग्य, हर मनोकामना होगी पूर्ण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/10/rashifal-13-p1t8m8-780x470.jpeg)
नई दिल्ली। These 4 zodiac signs will change on Tuesday : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 अक्टूबर 2024 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा करने से जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है।
वृषभ राशि
व्यापार में लाभ और नौकरी में आमदनी का बहुत सुंदर योग बन हुआ है। आज दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। कुछ पुरानी बातें होगी। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। मां के साथ अनबन न करें। आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करें, लड़ाई का रूप बन सकता है। पार्टनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
आपके कार्यक्षेत्र में बन रहा है। राजयोग जो आपको उच्च पद दिलाएगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। व्यापार में आज कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा व हसी मज़ाक का रहेगा। घूमने फिरने बाहर जाएंगे।
सिंह राशि
संतान को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। जिन बच्चों के एग्जाम है उनको सफलता का योग है। बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे, लेकिन मन में कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा। आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे। किसी को बातों को दिल से न लगाएं। सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर परेशान कर सकता है।
कन्या राशि
आप वाहन, घर मकान, ज़मीन प्रॉपर्टी आदि खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं दिन लाभकारी है। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। आपकी तारीफ आज आपमे कार्यक्षेत्र में होगी। आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा जिसे अच्छे से निपटा लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।