रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर ने पकडा दो लाख बीस हजार कीमती 12 किलो गॉंजा

*रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर ने पकडा दो लाख बीस हजार कीमती 12 किलो गॉंजा |*
*मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्व लगातार चल रहा आपरेशन नारकोस |*
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर :- 14 अक्टूबर 2024
दिनांक 14.10.2024 को रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर के स.उप.निरी. अमरेन्द्र सिंह एवं स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर बेलपहाड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में निगरानी के दौरान एक व्यक्ति राजकुमार भारत राम शर्मा निवासी- तारदेव मुंबई को पकडा गया जिसके बैग से 12 पैकटों में कुल 12 किलो गॉंजा बरामद किया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये बेलपहाड आबकारी विभाग को सुपुर्द करने पर आबकारी विभाग बेलपहाड द्वारा अपराध क्रमांक 0140/24-25 दिनांक 14.10.2024 अंतर्गत धारा 20(बी)एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जॉंच में लिया गया है। जप्त गॉंजे की अनुमानित कीमत 2,20000/-ऑकी गई है।
रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा ट्रेनों में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने एवं संलिप्तों की गिरफ्तारी बावत लगातार आपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है | वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024 में मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश एवं उडीसा राज्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों द्वारा अभी तक कुल 39 मामलों में 327 किलोग्राम अनुमानित कीमत 65 लाख रूप्ये से अधिक के गॉंजे की बरामदगी कर 41 संलिप्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई गई है | यह अभियान लगातार जारी है।