छत्तीसगढ़

पुलिस जवान भोपसिंह साहू : *आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

पुलिस जवान भोपसिंह साहू : *आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
*जिन जिन गांवों में रावण दहन कार्यक्रम हो रहा है उन गांवों के सरपंच एवं प्रबुद्ध लोग व रावण दहन कार्यक्रम के संयोजक निम्न निर्देशों का ज़रूर पालन करें ताकि यह त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीक़े से संपन्न हो*

*1.रावण दहन कार्यक्रम बड़े ओपन ग्राउंड में करें*

*2.मोजो /बाँस बल्ली /रस्सी इत्यादि से घेर के रखें ताकि पब्लिक उससे निश्चित दूरी पर इकट्ठे हो*

*3.सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें*

*4.किसी भी घटना में तत्काल पुलिस को सूचना दें*

*5.भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अपने वॉलेंटियर्स ज़रूर रखें*

*6.ध्वनि विस्तारक यंत्रो डी.जे./धुमाल आदि का प्रयोग माननीय न्यायालय, शासन के निर्देशों के अनुरूप करें*।

*7. किसी प्रकार के अस्त्र एवं शस्त्र पूर्णत: प्रतिबंधित है ।*

*8.कोई भी समिति का सदस्य नशा करके सम्मिलित न हो ।*

*9.फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था रखें*

*10.निर्देशों की पालन की जिम्मेदारी समस्त आयोजन समिति की होगी। उल्लघंन करने पर सदस्यों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।*

*11.यातायात नियमो का पालन करें*

*12.वालंटियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ही ड्यूटी पर लगाया जावे, उनके द्वारा किसी के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाये, इसका ध्यान रखा जावे ।*

*13.असामाजिक तत्वों बदमशों को शामिल न करें,एवं किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button