छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 47.88 करोड़ रूपए की धान की खरीदी कृषक अफवाहों पर ध्यान न दें धान खरीदी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

जिले में अब तक 47.88 करोड़ रूपए की धान की खरीदी
कृषक अफवाहों पर ध्यान न दें
धान खरीदी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 हेतु समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर से की जा रही है। धान खरीदी का कार्य आगामी 15 फरवरी तक होगी। उन्होने कहा कि पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल की धान की खरीदी की जा रही है। उन्होने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलायी जा रही है कि राज्य शासन द्वारा एक एकड़ में 15 क्विंटल की जगह कम धान की खरीदी की जा रही है, जो भ्रामक है। उन्होने कृषकों को इस तरह की भ्रामक और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। उन्होने कहा कि पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य राज्य शासन का सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। जिले में 43 समितियों के 89 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक 47 करोड़ 88 लाख रूपए की 26 हजार 288 मे.टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होने कहा कि जिले में धान खरीदी का कार्य युद्ध स्तर पर की जा रही है। धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि समितियों में धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। उन्होने किसानों से समितियों में साफ-सुथरा धान लाने की भी समझाइश दी।

कलेक्टर डाॅ. भुरे ने कहा कि समितियों में किसानों के धान को तौलते समय तौल का पूरा ध्यान रखने, ढ़ेरी बनाकर ही धान तौलने और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदने के निर्देश समिति प्रबंधक को निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि यदि कोचियों और बिचैलियों से धान खरीदी की जरा भी जानकारी मिलेगी तो संबंधित समिति प्रबंधकों के विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button