Uncategorized

Kal Ka Rashifal: महानवमी पर मां दुर्गा खुशियों से भर देगी इन राशि वालों की झोली, दूर होंगी शादी में आ रही बाधाएं

Kal Ka Rashifal: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं कल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि, इस बार मां दुर्गा का आगमन कई शुभ योगो में हुआ है जो सभी 12 राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है। वहीं कल शुक्रवार 11 अक्‍टूबर को महानवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से मिथुन और सिंह राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

Read More: Vaishno Devi Mandir Flower Decoration: 500 क्विंटल फूलों से सजा मां वैष्ण देवी का दरबार, खूबसूरत सजावट देख आकर्षित हुए श्रद्धालु 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन भाग्यशाली रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। इस खुशी में आप अपने परिवार वालों को भी शामिल करेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। आपका झुकाव अच्छे कामों की तरफ रहेगा। पहले लिया गया कोई फैसला आज आपको फायदा पहुंचा सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि- आपको अपने हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। सांसारिक सुखों पर खर्च होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आप अपनी नई योजनाओं को शुरू कर सकेंगे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button