कवर्धा

जिला प्रेस क्लब कवर्धा में शान के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कवर्धा। आज 75वे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रेस क्लब कवर्धा में ध्वजारोहण किया गया। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ शहीदों को याद करते हुए जयघोष का नारा लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने संबोधन में भारत गणराज्य की स्थापना और देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, डीएन योगी, यशवंत सिंह ठाकुर, अभिताब नामदेव, निर्मल मिश्रा, सूर्या गुप्ता, रूपेश चंद्रवंशी, देवेंद्र चंद्रवंशी, बसंत नामदेव, आदिल खान, ऋषिकांत कुंभकार, विकास सोनी, फिरोज खान, पवन तिवारी, नीरज शर्मा, पद्मराज जायसवाल, जलेश साहू, पप्पू खान, आयुष वर्मा, राकेश साहू, दिलीप गुप्ता, मीरा साहू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button