छत्तीसगढ़

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एवं बिलासपुर-रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

*अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एवं बिलासपुर-रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर – 09 अक्टूबर 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस एवं 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

यह सुविधा दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में 10 से 13 अक्टूबर 2024 तक एवं अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 से 13 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी |

इसी प्रकार बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में 10 से 13 अक्टूबर 2024 तक एवं रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 11 से 13 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button