पूर्व पार्षद रूखमणी वासनिक एवं घनश्याम वासनिक ने भाजपा से दिया इस्तीफा

पूर्व पार्षद रूखमणी वासनिक एवं घनश्याम वासनिक ने भाजपा से दिया इस्तीफा
देवेन्द्र गोरले सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- डोंगरगढ़ – नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 की पूर्व पार्षद रूखमणी वासनिक एवं उनके पति घनश्याम वासनिक ने संयुक्त रूप से डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन को लिखित आवेदन देकर भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार 8 दिसम्बर को दोनों सदस्यों ने निजी कारणों एवं डोंगरगढ़ भाजपा मंडल की रीति नीति से असहमत होकर अपना इस्तीफा दिया है जिसे मंडल अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2004 से 2009 तक वार्ड क्रमांक 5 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद के रूप में उन्होंने वार्डवासियों और पार्टी की सेवा की लेकिन वर्ष 2009 में उन्हें पुनः अवसर प्राप्त नहीं हुआ, इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने पार्टी से फिर टिकिट की मांग की लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी किन्तु अपना धैर्य खोये बिना वे लगातार पार्टी की सेवा करती रही। अब वर्तमान 2019 के चुनाव में उन्होंने फिर पार्टी से टिकिट की मांग की लेकिन इस बार भी पार्टी ने उन पर विश्वास ना करके नये चेहरे पर दांव खेला। इसलिए इस इस्तीफे को राजनीतिक कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100