Uncategorized

Today Horoscope: वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे चंद्रमा, मेष वालों को मिलेगा तगड़ा फायदा, इन्हें हो सकती हानि, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 7 अक्तूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 से 12:32 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 16:30 -17:57 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला हैः-

Read More : Today Horoscope: वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे चंद्रमा, मेष वालों को मिलेगा तगड़ा फायदा, इन्हें हो सकती है हानि, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- Today Horoscope परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाण करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिए। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं चल रही है। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में एक अच्छी स्थिति। एक नया मोड़ आ सकता है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : Rashifal : आज नवरात्रि का पांचवा दिन.. स्कंदमाता की कृपा से ये राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, लौट आएंगी खुशियां 

कन्या राशि-व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो भी आपने सोचा है उसको कार्यरूप दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और कोई भी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- एक बहुत ही अच्छी ऊर्जा आपमें काम करेंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बहेतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। स्वास्थ्य प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Read More : Benefits of Banana Sexually: केला पुरूषों के लिए यौनशक्ति बढ़ाने के साथ, जानें और कई कमाल के फायदे… 

कुंभ राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग है लेकिन उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button