छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 8 वीं किश्त हुई जारी* *योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल* *लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

*महतारी वंदन योजना की 8 वीं किश्त हुई जारी*
*योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल*
*लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 04 अक्टूबर 2024/राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है। योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना के राज्य में लागू होने से जरूरतमंद महिलाओं को सहायता मिल रही है। ग्राम दलदलीहा की माहेश्वरी बंजारे ने योजना से मिली राशि से अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है,और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
दलदलीहा गांव की माहेश्वरी बंजारे ने सकरी बायपास रोड पर अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है इससे होने वाली आय से परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। माहेश्वरी बताती है कि सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 की सहायता राशि उन जैसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद है। सरकार से मिली इस सहायता से उन्होंने चाय,नाश्ते का ठेला लगाया है, और इससे कुछ अतिरिक्त आमदनी कमाई कर रही है। माहेश्वरी ने इसे जरूरतमंद महिलाओं के हित में लिया गया सरकार का एक बड़ा कदम बताया है। सकरी की विकलांग महिला नीता दीक्षित ने कहा कि सरकार की इस पहल से हमें घर चलाने में मदद हो रही है, और हमारी छोटी- छोटी जरूरतें पूरी हो पा रही है। सकरी की। ने कहा कि वह सिलाई मशीन चलाकर परिवार को सहारा दे रही हैं। सरकार की इस मदद से उन्हें रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिल रही है। सरकार की महतारी वंदन योजना से जरूरत मंद महिलाओं को बड़ी सहायता मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जा रही है इस माह महिलाओं को योजना के तहत आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई….

Related Articles

Back to top button