छत्तीसगढ़

भाजपा से बनाए प्रत्याशि विजय पाली के समर्थन में वार्ड नं 16

कवर्धा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- प्रदेश में अभी चुनावी माहौल हैं। कवर्धा जिला की बात की जाए तो पूरे 27 वार्ड में वार्ड नं 16 दंतेश्वरी वार्ड में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि यह वार्ड बड़ा दिलचस्प भी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष इसी वार्ड के पार्षद की आशंका जताई जा रही हैं। अब प्रदेश सरकार की ओर से पार्षद प्रत्याशी अशोक सिंह को बनाया गया। वही भाजपा से गड़रिया समाज से 2 बार पार्षद से विजय हासिल किए विजय पाली को प्रत्याशी बनाया गया।

अब इस वार्ड के चुनावी दंगल को समझते हैं। दंतेश्वरी वार्ड में एक समाज नही बल्कि पाली समाज,केवट समाज,मल्लाह समाज इस वार्ड के पार्षद को चुनेंगे।

जिस समय प्रत्याशी को लेकर भाजपा कांग्रेस में होड़ थी। उस समाज वार्ड के एक चर्चा का विषय था कि कांग्रेस से देवराज पाली को टिकट मिलेगा। अब पार्टी से उन्हें टिकट नही दिया। अब समाज मे तो आक्रोश हैं ही, कि जब सत्ता आने के बाद पार्टी से ही जुड़े व्यक्ति को टिकट नही दिया गया, उन्हें नकारा गया हैं। तो समाज अब सरकार को नकारने की ठान ली हैं। कवर्धा विधायक मो.अकबर जो अब मंत्री पद पर बैठे हैं। उन्हें और उनके सरकार के सहमति से बने प्रत्याशी अशोक सिंह नकारने का निर्णय लिया गया। अब पाली समाज के निर्णय से तो यही साबित होता हैं कि पाली समाज की प्रतिष्ठा पर सवाल उठे हैं। तो समाजहित मे विजय पाली को जीत हासिल हो सकती हैं। आज समाज के बैठक में तो स्पष्ट हो ही गया कि अशोक सिंह को नकारा जा रहा हैं।

सूत्र कहते है, वार्ड के मल्लाह समाज और केवट समाज भी अशोक सिंह को नकारने की तैयारी हैं। अभी जनता खामोश बैठी सब गड़ित समझ रही हैं। और जनता सरकार को और उनके प्रत्याशी अशोक सिंह को जवाब देंने की तैयारी भी कर ली हैं। वार्ड नं 16 से विजय पाली की जीत अभी से तय मानी जा रही हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष पद की भी उम्मीद इस वार्ड से जताई जा रही हैं। अब यह आने वाला चुनाव के मतदान औऱ मतगणना तय करेंगी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button