Uncategorized

Bank Holiday latest Update: इस महीने 15 दिन नहीं होंगे बैंकों में काम, इस वजह से रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली: Bank Holiday latest Update आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर का ये महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इसी महीने में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली मनाया जाएगा। हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक की ​छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्‍टूबर में कुल 15 दिन का अवकाश रहने वाला है यानी कि 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों की ये छुट्ट‍ियां अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दिन रहने वाला है। आइए जानते हैं किस शहर में कब बैंक हॉलिडे रहने वाला है।

Read More: MP Navratri Garba Security: गरबा के बाद महिलाओं और युवतियों को घर तक छोड़ने जाएगी पुलिस, आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे 1500 से ज्यादा जवान 

अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टियां

Bank Holiday latest Update भारतीय रिजर्व बैंक की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें गांधी जयंती और दुर्गा पूजा से लेकर बैंकों में होने वाली साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। बता दें कि इस महीने में दो शनिवार और चार रविवार के दिन बैंक में छुट्टियां हैं।

Read More: #SarkarOnIBC24 : ‘पोस्टर वार’..गुटबाजी की बयान! पूर्व MLA Shakuntala Sahu की छिपाई तस्वीर

अक्टूबर 2024 में खास छुट्टियां कब-कब?

1 अक्टूबर: राज्य विधानसभा के आम चुनावों के कारण जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती पूरे देश में मनाई जाती है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में महालया अमावस्या भी मनाई जाती है, जिससे यह राष्ट्रीय अवकाश बन जाता है.
3 अक्टूबर: जयपुर में नवरात्रि उत्सव के कारण बैंक एक दिन के लिए बंद रहेंगे.
5 अक्टूबर: रविवार के कारण अवकाश रहेगा.

दुर्गा पूजा और दशहरा पर कहां कहां बंद रहेंगे बैंक

10 अक्टूबर: अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में बैंक दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) के लिए बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी/महानवमी) पर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक और रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर: यह महीने का दूसरा शनिवार है और मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ जैसे शहरों में दशहरा (महानवमी/विजयादशमी) के लिए भी बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर: रविवार के दिन बैंकों का अवकाश पूरे देश में रहेगा।
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के कारण अगरतला और कोलकाता में बैंकिंग कार्य नहीं होंगे।।
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और काति बिहू के कारण बेंगलुरु, गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर: दूसरा शनिवार विलय दिवस के साथ मेल खाता है, जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर: रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Read More: Gurmeet Ram Rahim Parole: बलात्कार के आरोप में बंद गुरमीत राम रहीम की 11वीं बार पैरोल मंजूर.. चुनावी राज्य हरियाणा में नहीं मिलेगी एंट्री..

वहीं 31 अक्टूबर 2024: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी के अवसर पर नई दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई,कोलकाता,लखनऊ,कानपुर,चंडीगढ़,भोपाल,हैदराबाद,भुवनेश्वर,अहमदाबाद,रांची, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, रायपुर,गुवाहाटी,आइजोल,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर,तिरुवनंतपुरम जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button