छत्तीसगढ़

नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, 79 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य, वार्ड क्रमांक 11 से एक का नाम निर्देशन पत्र निरस्त

कोण्डागांव । नगरीय निकायों में हो रहे आम निर्वाचन के तहत शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के बाद जहां कोण्डागांव नगर पालिका परिषद के 22 वार्डों के लिए दाखिल 79 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 11 हेतु पार्षद पद के लिए दाखिल किए गए श्री संतोष नाग के नाम निर्देशन पत्र में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण निरस्त कर दिया गया।

संवीक्षा के उपरांत कोण्डागांव नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से भारतीय जनता पार्टी के अनिता बाई पोयाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के ज्योति बंजारे, सुनीला कोर्राम, वार्ड क्रमांक 2 से भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मी बाई ध्रुव, इंडियन नेशनल कांग्रेस के तुलाराम पोयाम, वार्ड क्रमांक 3 से भारतीय जनता पार्टी के ललित कोर्राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के कामदेव कोर्राम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया तिलक नेताम, वार्ड क्रमांक 4 से भारतीय जनता पार्टी के तेजराम देवांगन, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार देवांगन, वार्ड क्रमांक 5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के योगेन्द्र पोयाम, भारतीय जनता पार्टी के मनोज उईके, वार्ड क्रमांक 6 से भारतीय जनता पार्टी की संगीता चक्रधारी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुनिता यादव, तब्बस्सुन बानो मीनू, वार्ड क्रमांक 7 से भारतीय जनता पार्टी के अंकुश जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, विजय चैबे, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की सुशीला साहू और निर्दलीय रुप से सुखदेव सिंह बस्सन, ज्ञानचंद गोलछा, वार्ड क्रमांक 8 से भारतीय जनता पार्टी के जितेन्द्र सुराना, तरसेम सिंह गिल, और इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनीष श्रीवास्तव, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सुरंजन आचार्य और शिवसेना से गुलशन दुआ, वार्ड क्रमांक 9 से भारतीय जनता पार्टी के तोयेष चंदेल,  इंडियन नेशनल कांग्रेस के तरुण गोलछा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से विश्वजीत मलिक, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मनीदास मानीकपुरी, वार्ड क्रमांक 10 से भारतीय जनता पार्टी के वर्षा यादव, और इंडियन नेशनल कांग्रेस की चंचला विश्वास, माही रैकवार, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की पायल सरकार और निर्दलीय से सुशीला गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की गुनमती नायक, नीलाबंर जाली, एम.डी.बघेल, वार्ड क्रमांक 12 से भारतीय जनता पार्टी के कुलवंत सिंह चहल,  और इंडियन नेशनल कांग्रेस के मंगल सिंह साहू, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रोहित सिंह ठाकुर और निर्दलीय से जी.जी.देवांगन, वार्ड क्रमांक 13 से भारतीय जनता पार्टी के सखाराम कोर्राम और इंडियन नेशनल कांग्रेस के दशरथ पोयाम, ललीता नेताम, शम्भू राम मरकाम, वार्ड क्रमांक 14 से भारतीय जनता पार्टी के सोनामणी पोयाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस की पार्वती साहू, पंचबती नेताम, श्यामा नेताम, वार्ड क्रमांक 15 से भारतीय जनता पार्टी के जसकेतु उसेण्डी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमलकांत गागड़ा और वार्ड क्रमांक 16 से भारतीय जनता पार्टी की बबीता मरकाम और इंडियन नेशनल कांग्रेस की अरुणा मण्डावी, वार्ड क्रमांक 17 से भारतीय जनता पार्टी की मनीषा गुप्ता, इंडियन नेशनल कांग्रेस की शांति पाण्डे, शिवसेना से प्रमिला पाण्डे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से सत्यभामा साहू, वार्ड क्रमांक 18 से भारतीय जनता पार्टी की हेमकुंवर पटेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से ननकी वैष्णव, सरिता देवांगन, शिल्पा देवांगन, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से भारती देवांगन, वार्ड क्रमांक 19 से भारतीय जनता पार्टी के ललित देवांगन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से बजरंग देवांगन, जयप्रकाश यादव, सुरेश पाटले, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) परितोष कुमार, वार्ड क्रमांक 20 से भारतीय जनता पार्टी के इरशाद खान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से उमाशंकर साहू, वार्ड क्रमांक 21 से भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार सोनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से दीनबंधु देवांगन, हेमा देवांगन, मीना सोनी और निर्दलीय से मेहतरीन बाई निषाद, वार्ड क्रमांक 22 से भारतीय जनता पार्टी के मोहितेश्वरी पटेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कन्हैया कौशिक और कांता गुप्ता और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से सुखचंद निषाद का नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाया गया।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button