Uncategorized

Face To Face Madhya Pradesh: बढ़ते रेप…याद आए ‘तालिबान’…क्या ‘फांसी’ ही समाधान?, क्या तालिबानी सजा से बालात्कार के केस कम हो जाएंगे?

भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: मपी में नाबालिग बच्चों से बढ़ते दुष्कर्म के मामलों ने प्रदेश में एक नई बहस छेड़ दी। पूर्व संस्कृति मंत्री और मौजूदा बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों को सार्वजनिक चौराहे पर तालिबानी सजा मिलनी चाहिए। इधर कांग्रेस ने एमपी में बढ़ते अपराध को लचर ला एंड ऑर्डर से जोड़ दिया।

Read More: जनआंदोलन में बदला स्वच्छता अभियान, स्वच्छता के लिए केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ को सराहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 32 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात

Face To Face Madhya Pradesh:  एमपी में दुष्कर्म के मामले बढ़ने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग भी उठती जा रही है। इंदौर में विधायक उषा ठाकुर ने छोटी बच्चियों के दुष्कर्म के आरोपियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोपियों को तालिबानी सजा देने की मांग की है। उषा ने कहा है कि छोटी बच्चियों के दुष्कर्मी को फांसी की सजा का भी खौफ नहीं होता। उषा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने CM,PM से आग्रह किया है कि दुराचारियों को सार्वजनिक चौराहे पर फांसी दी जाना चाहिए। दुष्कर्म के आरोपियों को क्या तालिबानी सजा मिलनी चाहिए। ये सवाल अब बीजेपी के नेता ही उठा रहे हैं देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button