छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने खेतों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण*

*कलेक्टर ने खेतों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 28 सितंबर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने बोदरी तहसील में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के भटगांव हल्का नंबर 8 में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार पहली दफा चुनिंदा ग्रामों में डिजिटली क्रॉप सर्वे का कार्य लिया गया है। उन्होंने तय समयसीमा के अनुरूप 30 सितंबर तक सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेयर से चर्चा कर सर्वे के संबंध में जानकारी ली एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का लाइव सर्वे स्वयं करके देखा। डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं सामान्य गिरदावरी में अंतर एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से होने वाले लाभ की जानकारी भी ली। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी और किसान भी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button