Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार वैन, मौके पर ही 6 लोगों की मौत, कई घायल
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/09/up-6-vOXjaQ-780x470.jpeg)
चैन्नई: Tamil Nadu Road Accident तमिलनाडु के उलुंदुरपेट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पर्यटक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज दी है।
Tamil Nadu Road Accident जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार लोग तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वैन उलुंदुरपेट के मेट्टाथुर गांव के पास भारी बारिश की वजह से चालक अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे पर्यटक वैन पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।