छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा, पहली बार सभी वर्ग में कवर्धा की टीम विजेता

कवर्धासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- बुधवार को कोतवाली थाना स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह पहली बार हैं कि अंडर 14 वर्ष से लेकर ओपन सीनियर वर्ग में करीब 8 टीम ने हिस्सा लिया। इसमें पूरे वर्ग में कवर्धा ब्लॉक पहले स्थान पर रहीं। महिला व पुरुष वर्ग में कवर्धा ब्लॉक की टीम ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता में कवर्धा समेत पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा ब्लॉक के 2-2 टीम के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कवर्धा के पुरुष टीम ने पंडरिया को 2-0 व महिला टीम ने 4-2 से हराकर फाइनल मैच जीता।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button