छत्तीसगढ़

कवर्धा में युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने काटा बवाल, पुलिस टीम पर हमला और एसपी को बंधक बनाने की कोशिश

कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव के लोगों ने एक परिवार को जलाने की कोशिश की। यह घटना उस समय घटी जब एक युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश की, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में बवाल करने वाले 40 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button