CM Mohan Yadav big statement: ‘जो गलती करेगा उसको नहीं बख्शा नहीं जाएगा’, उज्जैन रेप केस की घटना पर सीएम मोहन का बड़ा बयान
उज्जैन: Ujjain Rape Case मध्यप्रदेश में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब खुलेआम महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। प्रदेश के उज्जैन में दिन दहाड़े महिला के साथ हुए दुष्कर्म का मामला पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। अब इस घटना सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश में कानून का राज है। जो गलती करेगा उसके साथ सरकार सख्ती के साथ निपटेगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
Ujjain Rape Case सीएम मोदी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी सुशासन के प्रतिबद्ध है। इस घटना पर राजनीति करने वाले लोगों को अपने राज्यों को संभालना चाहिए। कोलकाता की घटना में उन लोगों का मुंह नहीं खुलता है। सीएम मोहन ने कहा कि हम सभी कानून से बंधे हुए हैं। जहां भी इस तरह की घटनाएं होंगी सरकार उससे कड़ाई से निपटेगी।
आपको बता दें कि बुधवार को दिन दहाड़े एक महिला के साथ रेप की वारदात हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।