Uncategorized

Vande Bharat Express: वंदे भारत का शुभारंभ होने के कुछ देर बाद ट्रेन में मचा हंगामा, लड़की से की गई बदसलूकी, भाजपा कार्यकर्ता पर हाथापाई का आरोप

नई दिल्ली: Fight in vande bharat express पीएम मोदी ने आज ही देश को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज तीन नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया है। इसी बीच खबर आ रही है ​कि आज वंदेभारत ट्रेन में लड़की के साथ बदसलूकी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली की रहने वाली है। युवती अपने भाई के साथ वह वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रही थी। इस दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ बदसलूकी की है। इसके बाद ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। आरपीएफ के अधिकारी हंगामे को शांत करने में जुटे रहे।

Read More: AICC ने की राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति, देवेंद्र यादव बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव, कुणाल चौधरी बने महाराष्ट्र के सह प्रभारी 

Fight in vande bharat express दरअसल, आज पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। मीडिया के मुताबिक, वंदे भारत के इनॉग्रेशन में रेलवे की ओर से यूट्यूब इंफ्लूएंसर को भी बुलाया गया था। जिसमें दिल्ली की रहने वाली एक युवती और उसका भाई भी शामिल था। इसी दौरान युवती खाने पीने का समान लेने जा रही थी, तभी एक शख्स ने कहा कि यह भाजपा का केबिन है। यहां से नहीं जा सकती हो। हम भाजपा कार्यकर्ता हैं और लड़की के साथ बदसलूकी किया। सूत्रों के मुताबिक लड़की के साथ धक्का मुक्की किया गया और उसके भाई को भी थप्पड़ मारा गया। युवती और उसके भाई का दावा है कि वे भी भाजपा समर्थक और प्रभावशाली हैं और उन्हें उद्घाटन को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Read More: Celebrities Separated In 2024: 2024 में टूटा इन मशहूर सेलेब्रिटीज का रिश्ता, ऋतिक रोशन से लेकर हार्दिक पांड्या तक का नाम शामिल…देखें

लड़की ने लगाया आरोप

लड़की ने कहा कि हम लोग जागृति विहार के रहने वाले हैं। हम भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। स्किल इंडिया के लिए यूट्यूब चैनल चलाते हैं। मैं छोटी हाइट की लड़की हूं। लड़की ने आरोप लगाया कि मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। मेरे भाई को भी मारा गया। उसने कहा कि हमारे भाई को काले चश्मे वाले ने थप्पड़ मारा। लड़की के आरोपों के बाद विवाद शुरू हो गया। आरपीएफ के अधिकारी हंगामे को शांत करने में जुटे रहे। अब इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More: 3 New Vande Bharat Train: देश को मिली 3 नई वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का..’

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीन नए वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। ये तीन नई वंदे भारत ट्रेन चेन्नई से नागरकोइल, मदुरै से बेंगलुरु और मेरठ से लखनऊ के बीच चलेंगी। नई वंदे भारत रेलगाड़ियां संबंधित क्षेत्रों के लोगों को तीव्रगति और सुविधा के साथ यात्रा करने के लिए विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करेंगी।

A Woman and her companion alleges she was misbehaved by BJP Workers in Vande Bharat train inaugurated by PM Modi in Lucknow today. The woman and her brother claim even they are BJP supporters and influencers and were invited to cover the inauguration. pic.twitter.com/otjJimZbZO

— Mohammed Zubair (@zoo_bear) August 31, 2024

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button