छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दुर्ग नगर पालिक निगम चुनाव: नामांकन दाखिले के लिए प्रत्याशियों ने दिखाया उत्साह ,

कांग्रेस अब तक नहीं कर पाई अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, आज 97 खरीदे और 16 नामांकन जमा

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिले व नामांकन खरीदी के लिए प्रत्याशियों ने तेजी दिखाई। मंगलवार को कुल 97 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा वहीं 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा किया। दुर्ग नगर पालिक निगम के वार्ड 57 से जमुना बाई साहू, वार्ड 36 से मनोज शर्मा भाजपा, वार्ड 39 से शकुन ढीमर, वार्ड 42 से पुष्पा उमरे, वार्ड 48 से महेश्वरी ठाकुर, वार्ड 58 से ब्रजलाल पटेल, वार्ड 7 से विभा नायक एवं अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि मेनका राजकुमार वर्मा वार्ड 33, सत्यवती विजयंत पटेल वार्ड 5, यशोदा निर्मलकर वार्ड 42, विजय साहू वार्ड 3, श्याम शर्मा वार्ड 30, सोनिया सिन्हा वार्ड 4 एवं अन्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया।

नामांकन प्रक्रिया का मंगलवार को तीसरा दिन होने से नामांकन पत्र वितरण केंद्र ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। जिससे यहां भीड़ का आलम रहा। दुर्ग नगर पालिक निगम चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 60 वार्डों में से 53 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। बचे शेष 7 प्रत्याशियों के नामों पर संभागीय चुनाव समिति की बैठक में सहमति नहीं बनने पर इन नामों को प्रदेश संगठन में भेजा गया है। इन नामों पर भी जल्द मुहर लगने की संभावना है। वहीं कांग्रेस भी मंगलवार की देर शाम तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की संभावना हैं। भाजपा व कांग्रेस दोनों बड़े राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद 4 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया में और अधिक तेजी आने की संभावनाए जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button