Uncategorized

Shivraj Singh Video : ‘टाइगर जिंदा है’.. चंपई सोरेन बीजेपी में निभाएंगे बड़ी भूमिका, शिवराज सिंह का बयान आया सामने

रांची। Shivraj Singh on Champai Soren joining BJP : झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व JMM नेता चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में चंपई सोरेन ने भाजपा का दामन थामा है। बता दें कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले चंपई सोरेन काफी समय से नाराज चल रहे थे, बीते दिनों उन्होंने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया, लेकिन फिर उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया।

read more : Assistant Professor Recruitment 2024 Notification: PSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन के लिए सिर्फ तीन दिन का समय

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर शिवराज सिंह का बयान

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जिन्होंने(चम्पाई सोरेन) पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी… वे(चम्पाई सोरेन) भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे।

#WATCH रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जिन्होंने(चम्पाई सोरेन) पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा… pic.twitter.com/z2Yp8qOgyn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2024

चंपई सोरेन का नाम ‘झारखंड टाइगर’ कैसे पड़ा?

चंपई ने 1974 में जमशेदपुर स्थित राम कृष्ण मिशन हाई स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की थी। जब बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग उठ रही तो उस दौरान चंपई का नाम खूब चर्चा में रहा। ‘कोल्हान के टाइगर’ के नाम से मशहूर चंपई इस आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाते थे। उनकी सक्रियता में 1990 के दशक में जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के गेट पर एक चर्चित आंदोलन शामिल है। शिबू सोरेन के साथ ही चंपई ने भी झारखंड के आंदोलन में भाग लिया। इसके बाद ही लोग उन्हें ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से भी बुलाने लगे।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button