छत्तीसगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा बिल्हा में कार्यशाला आयोजन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक *भारत और उसकी संस्कृति को बचाने के लिए भाजपा ही एक मात्र पार्टी है।
*भाजपा सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा बिल्हा में कार्यशाला आयोजन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रीय स्तर पर शुरु होने वाली भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत बिल्हा विधानसभा अंतर्गत आयोजित बिल्हा मंडल की कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में सदस्यता अभियान एवं पार्टी को मजबूती देने वाले अन्य विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।

उन्होंने कहा कहा कि भारत और उसकी संस्कृति को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र पार्टी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तन, मन, धन से जुड़कर प्रत्येक बूथ पर 200 से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। आज कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री या राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती है और कर्मठ तथा लगनशील कार्यकर्ता पार्टी में किसी भी बड़े पद पर आसीन हो सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, बिल्हा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button