छत्तीसगढ़

हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

*हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 29 अगस्त, 2024
रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 हैदराबाद–रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 28 सितम्बर, 2024 तक चल रही है । इस गाड़ी के परिचालन में विस्तार कर दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 तक किया गया है ।

यह गाड़ी 07051 हैदराबाद –रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 12 अक्टूम्बर, 2024 से 28 दिसम्बर, 2024 तक चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 15 अक्टूम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलेगी ।

इस गाड़ी में 06 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 01 एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 10 स्लीपर, 02 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 23 कोच रहेंगे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button