Uncategorized

Aaj ka Rashifal : गाय को रोटी खिलाने से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, पैसों की होगी बंपर बारिश, सरकारी नौकरी के भी योग

नई दिल्लीः People of these zodiac signs will get success ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 29 अगस्त 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11:57-12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:57-15:33 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला हैः-

Read More : Agra Hindi News: फैक्ट्री में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से दो किशोर मजदूरों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

मेष राशिः आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशिः मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक कार्यों में मन लगेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं । सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।

मिथुन राशिः धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशिः मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशिः धैर्य शीलता में कमी हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशिः नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

Read More : जल्द जारी होगा छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम, गृहमंत्री ने दिया अभ्यर्थियों को आश्वासन

तुला राशिः कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशिः नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशिः घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशिः परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करे।

कुंभ राशिः People of these zodiac signs will get success आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखें। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशिः शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। सुबह गाय को भोजन कर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsAp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button