छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: पुलिस अधीक्षक ने थाना फरसगांव का किया वार्षिक निरीक्षण

सबका संदेश/कोंडागाँव, 30 मई 2020- प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई को थाना फरसगांव का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक बालाजी राव (भा.पु.से.) कोण्डागांव के द्वारा फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के समस्त अभिलेखों, मालखाना एवं उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव दिया गया। तत्पश्चात् पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लगाया गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारीयों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं का समाधान जल्द ही करने हेतु आश्वासन दिया गया एवं मजबूत पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर का भ्रमण कर अधिकारी/कर्मचारी आवास का निरीक्षण भी किया गया तथा पुराने एवं जर्जर आवास कीे मरम्मत एवं दुरूस्त करने करने के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव पुष्पेन्द्र नायक, प्रशिक्षु डीएसपी लक्ष्मण पोटाई, थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू, स्टेनो संदीप कोर्राम व थाना के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button