छत्तीसगढ़

जिले में हितग्राहियों को पट्टे बांटकर अधिकार-पत्र दिए

बलौदाबाजार सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ की सरकार गांव और गरीब लोगों को देखकर ही योजना बनाते हुए कार्य कर रही है। इसी के तहत मंगलवार को यहां पर पट्टे बांटकर हितग्राहियों को उनका अधिकार-पत्र दिया गया। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यदु ने नगर से पट्टा अधिकार-पत्र वितरण की शुरुआत करते हुए कही।

उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि आप लोगों की बहुत पुरानी मांग आज पूरी हो गई है, जो आप लोगों को आज आपके मकान का अधिकार पत्र प्राप्त हो गया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, एल्डरमैन सुखदेव साहू, अम्बु पंजवानी, मनोज प्रजापति, अब्दुल हैदर, अंजुल तिवारी, अविनाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

इनको मिला अधिकार पत्र: शिवशंकर नर्मदाप्रसाद सोनी, श्यामबाई धनेश कुमार, संतोष सुखुराम, प्रहलाद, रमेश, आमना बेगम अब्दुल हकीम, शिवकुमारी पचकौड, शैलकुमारी लोकेश्वर सेन, उमाशंकर रामखिलावन, संतोष सिंह, नूरजहां रियाज खान को अधिकार पत्र मिला है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button