छत्तीसगढ़

घर से निकले तो संभलकर… इन 16 जिलों में है हैवी रेन का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर, मुंगेली और बिलासपुर में सुबह से बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है।

इसी के साथ ही 24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।1 जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 3% अधिक है। प्रदेश में अब तक 829.9 मिमी बारिश होनी थी लेकिन बारिश 26 मिमी अधिक हुई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button