छत्तीसगढ़

विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा

*विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 17 अगस्त 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में एक एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर में 20 से 31 अगस्त के मध्य तथा गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम में 24 अगस्त से 04 सितंबर के मध्य उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button