छत्तीसगढ़

श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में 03 जोड़ी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा

*श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में 03 जोड़ी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा ।*छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 14 अगस्त’ 2024
*महादेवसाल मंदिर में श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की विशेष सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली 03 जोड़ी गाड़ियों का 02 मिनट के लिए अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 18 एवं 19 अगस्त, 2024 को दी गई है । इस सुविधा की उपलब्धता से श्रावणी मेला के अवसर पर महादेवसाल मंदिर के दर्शनार्थियों को बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित होगी । जिसका विवरण इस प्रकार है :–*
⏩ दिनांक 18 एवं 19 अगस्त, 2024 को 12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा बिहार एक्सप्रेस का, प्रति रविवार व सोमवार को महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा ।
⏩ दिनांक 18 एवं 19 अगस्त, 2024 को 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का, प्रति रविवार व सोमवार को महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा ।
⏩ दिनांक 18 एवं 19 अगस्त, 2024 को 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का, प्रतिदिन महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button