छत्तीसगढ़

एक युवक द्वारा नाबालिक बालिका को डंडे से पीट कर उतारा मौत के घाट

आज दिनांक 13/8/24 को शाम 5 बजे आसपास नाबालिक मृतिका उम्र 15 वर्ष जो हाई स्कूल बम्हनी में कक्षा 10 वी में पढ़ाई करती थी, स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ अपने घर जा रही थी की रास्ते में इतवारी के घर पास आरोपी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू पिता जागेश्वर कौशिक उम्र 19 वर्ष निवासी बम्हनी द्वारा मृतिका को झिटी (पतली दुबली लड़की) बोला तो उसने आरोपी को ऐसा बोलने से मना की, जिस पर आरोपी विक्की कौशिक द्वारा पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मृतिका के सिर पर वार कर दिया, जिससे मृतिका घायल हो गई परिजनों द्वारा इलाज के लिए रूपजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहा ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई है।
प्रकरण में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी बाजारचारभाटा थाना कवर्धा में धारा 103(1) बीएनएस हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button