Bihar Stampede Update: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर भगदड़ मामले में CM ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि

बिहार। Bihar Stampede Update: बिहार के जहानाबाद जिले में जहानाबाद के बराबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ होने से 7 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल हो गए थे। इस घटाना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का देने का ऐलान किया है।
दरअसल, सावन के सोमवार के चलते बिहार के जहानाबाद के मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई। वहीं सिध्देश्वरनाथ में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया: CMO pic.twitter.com/YnHKWGs4ZN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2024