छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने 8वीं एलीट बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर किया गौरवान्वित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने 8वीं एलीट बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर किया गौरवान्वित

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट /27 मार्च 2025/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 8वीं एलीट बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप, नोएडा में भारतीय रेलवे की टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम विजेता रही ।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सना माचा, टिकट कम कामर्शियल क्लर्क, बिलासपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि पूनम पूनिया, जूनियर अकाउंट क्लर्क, मुख्यालय बिलासपुर ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

इन खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार गर्व महसूस कर रहा है। यह जीत उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button