Uncategorized

Face To Face MP: खून से सने किसके हाथ..किसानों को किसका साथ?, क्या किसानों के मुद्दे पर CONG को खामोश कर पाए हैं शिवराज ?

भोपाल। Face To Face MP: आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर बोल रहे थे तभी कुछ ऐसा हो गया कि किसानों पर गोली चलवाने का मुद्दा सदन में गूंज उठा। फिर अमूमन शांत रहने वाले शिवराज सिंह चौहान भड़क गए और दिग्विजय सिंह के हाथ को किसानों के खून से रंगा हुआ बता दिया। सवाल ये है कि क्या दिग्विजय सिंह को सदन में घेरकर शिवराज, कांग्रेस के सवालों का जवाब दे पाए हैं ?

Read More: 450 में गैस सिलेंडर और 10 तारीख को 1500 रुपए..! सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों से राखी बंधवाकर दिया रक्षाबंधन का रिटर्न ​गिफ्ट 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्यसभा में दिखा ये आक्रमक अंदाज

दरअसल राज्यसभा में कृषि मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हो रही थी और इसी पर शिवराज सिंह चौहान अपना पक्ष रख रहे थे, लेकिन कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें कई बार टोंका और भाजपा सरकार पर किसानों पर गोलियां चलवाने का आरोप लगाया इसी पर शिवराज सिंह चौहान भड़क गए और दिग्विजय सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनके हाथ हाथ खून से सने हैं। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में साल 1998 में मुलताई में 24-24 किसानों मारे गए थे।

Read More: Sheikh Hasina Latest News : ब्रिटेन ने ठुकराया शेख हसीना के शरण का अनुरोध, अभी रहेंगी भारत में 

दिग्विजय को बताया किसानों की मौत का जिम्मेदार

Face To Face MP:  इधर कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के बयान पर आपत्ति जताई है और मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया है। एक बार फिर से किसानों के हितों को लेकर सियासत अपने चरम पर है। विपक्ष ने मंदसौर में किसानों पर चलाई गोली की याद दिलाई तो शिवराज ने दिग्विजय सिंह कार्यकाल में 24 किसानों की मौत का जिक्र छेड़ दिया और दिग्विजय को 24 किसानों की मौत का जिम्मेदार बता दिया, लेकिन सवाल ये है कि क्या शिवराज सिंह चौहान किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को खामोश कर पाए हैं ?

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button