Uncategorized
Dalljiet Kaur Files FIR Against Husband: पति से अलग होने के बाद दलजीत कौर ने दर्ज करवाई FIR, एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट

मुंबई : Dalljiet Kaur Files FIR Against Husband: टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर पिछले कुछ दिनों से निजी जीनव को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही दलजीत ने अपने पति निखिल पटेल से अलग होने का फैसला किया था और केन्या से सारा सामान भी लेकर भारत लौट आई थीं। अब खबर आ रही है कि दलजीत कौर ने निखिल पटेल के खिलाफ मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए निखिल पटेल
Dalljiet Kaur Files FIR Against Husband: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल पटेल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ स्पॉट किया गया था। कहा जा रहा है कि दोनों यहां अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने आए थे। दलजीत कौर ने इस घटना से काफी आहत हैं और उन्होंने निखिल पटेल पर धोखा देने का आरोप लगाया है।