Uncategorized

IAS Anurag Pandey Viral Audio: नप गए बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय!.. BJP नेता से पूछी थी औकात.. भेजे गए मंत्रालय, वायरल हुआ था कथित ऑडियों..

Anurag pandey IAS Chhattisgarh Viral Audio: रायपुर: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बीजापुर के निवर्तमान कलेक्टर अनुराग पांडेय और स्थानीय भाजपा नेता अजय सिंह के बीच फोन पर जमकर बहसबाजी हुई थी। कथित ऑडियों में यह बहस संभवतः ठेके को लेकर हुई थी। इस पर कलेक्टर अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता ने एक-दूसरे की औकात भी पूछ ली थी। बहस और विवाद का यह ऑडियों विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए भाजपा नेताओं पर सवाल खड़े किये थे। वही आज राज्य शासन तीन जिलों के कलेक्टर समेत 20 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की है। इस सूची में बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडेय का भी नाम शामिल है। उन्हें मंत्रालय बुला लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें इसी विवाद के चलते बीजापुर से हटाया गया है।

Bilaspur News: मोबाइल गेम ने ले ली बच्चे की जान! आधी रात में उठकर बाथरूम में लगाई फांसी

विष्णु के सुशासन में भाजपा नेता और कलेक्टर औकात औकात खेल रहे हैं.. छेछड़ लड़ाई जारी है!
भाजपा नेता बता रहे हैं 4 दिन में निपटा दूंगा.. कलेक्टर बता रहे हैं काम कैसे बांटते हैं?

भाजपा सरकार में चल रहे ठेकेदारों के खुला खेल, कामों का बंदरबांट और जनता को मूर्ख समझने वाले इन भाजपा… pic.twitter.com/4hsMuJ9FmD

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 26, 2024

कौन हैं अनुराग पांडेय?

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अनुराग पांडेय बिलासपुर जिले के तखतपुर के रहने वाले हैं। अनुराग पांडेय पूर्व विधायक और मंत्री स्व मनहरण लाल पांडेय के बेटे हैं जबकि भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय के भाई हैं। साय सरकार के गठन के बाद उन्हें जनवरी में बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया था। इससे पहले वह सरगुजा जिले में सीईओ, कृषि विभाग और मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं।

Chhattisgarh Latest IAS Transfer List 2024

20 आईएएस अफसर इधर से उधर

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में आज शाम होते होते बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एक साथ 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें 3 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

SC ST Reservation Creamy Layer: क्या सिमटकर रह जाएगा SC-ST का आरक्षण?.. सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘क्रीमीलेयर को करें रिजर्वेशन के दायरे से बाहर’..

Anurag pandey IAS Chhattisgarh Viral Audio: आदेश के अनुसार विनय कुमार लंगेह को कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है। चंदन संजय त्रिपाठी को कलेक्टर कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संबित मिश्रा को कलेक्टर बीजापुर बनाकर भेजा गया है। इनके साथ ही अन्बलगन पी, सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग। नीलम नामदेव एक्का, आयुक्त बिलासपुर संभाग।जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, महादेव कावरे, आयुक्त रायपुर संभाग बनाए गए हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button